गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खराब मौसम के चलते रद्द हुआ अखिलेश का मुरादाबाद कार्यक्रम

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार को सुबह से तेज़ हवाओं और बारिश का असर समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा पर पड़ा। ख़राब मौसम की वज़ह से सपा प्रमुख मुरादाबाद की जनसभा में नहीं पहुंच सके।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी रुचि वीरा के समर्थन में रविवार को यहां जीआईसी मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करने वाले थे।अचानक मौसम में तब्दीली आने से झमाझम बारिश होने से जनसभा स्थल राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पानी भर गया और तेज़ हवाओं के चलते मंच का स्वरूप बदल गया वहीं पंडाल भी धराशायी हो गया।
ख़राब मौसम के कारण सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज़ का प्रोग्राम रद्द हो जाने से जनसभा स्थल पर उन्हें सुनने के लिए आए समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं और लोगों में मायूसी छा गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *