सोल : उत्तर कोरिया और चीन ने आपसी संबंधों के एक नए अध्याय की सराहना की है। गौरतलब है कि चीन के तीसरे सर्वोच्च पद के अधिकारी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की शक्तिशाली माने जाने वाली स्थायी समिति के सदस्य झाओ लेजी ने इस सप्ताह परमाणु-सशस्त्र सम्पन्न उत्तर कोरिया का दौरा किया था। यह दौरा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने मौके पर हुआ था।
चीन ,उत्तर कोरिया का सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक हितैषी और राजनयिक सहयोगी है, जो उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की सरकार पर उसके बढ़ते हथियार परीक्षणों के जवाब में कड़े प्रतिबंध लगाने के अमेरिकी प्रयासों में रूस के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बाधा डाल रहा है।
चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार श्री झाओ ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में ‘चीन-डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया फ्रेंडशिप के वर्ष’ के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद शनिवार को श्री किम जोंग से मुलाकात की। शिन्हुआ के अनुसार, उत्तर, कोरिया के आधिकारिक नाम का इस्तेमाल करते हुए श्री झाओ ने श्री किम जोंग से कहा कि चीन डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया के साथ विकास संबंधों को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए इच्छुक है।
श्री झाओ ने श्री किम जोंग से कहा कि चीन नए परिणाम प्राप्त करने के लिए द्विपक्षीय लाभप्रद सहयोग को व्यावहारिक एवं पारस्परिक रूप से बढ़ावा देने, मजबूत पारस्परिक समर्थन जारी रखने और दोनों पक्षों के सामान्य हितों की रक्षा करने के लिए इच्छुक है। वहीं, श्री किम जोंग ने कहा कि पारंपरिक मित्रता को गहरा करें और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया-चीन संबंधों में एक नया अध्याय लिखें।
शिन्हुआ द्वारा प्रकाशित एक तस्वीर में श्री झाओ और श्री किम जोंग मुस्कुराते और हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। श्री झाओ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग के बाद झाओ चीन के तीसरे सर्वोच्च रैंकिंग वाले अधिकारी हैं।
उत्तर कोरिया के आधिकारिक कोरियाई के अनुसार,श्री झाओ ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में चीन-डीपीआरके दोस्ती का एक नया अध्याय खोलने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस समारोह में उन्होंने उत्तर कोरियाई समकक्ष चो रयोंग हे के साथ भाग लिया।
चीन-उत्तर, कोरिया ने की परस्पर संबंधों के नए अध्याय की सराहना
