जयपुर : कलराज मिश्र से बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर रविवार को यहां “घूमो जयपुर” अभियान के सदस्यों ने मेयर डा. सौम्या गुर्जर के साथ मुलाकात की। मिश्र से राजभवन में यह मुलाकात की और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की स्मृति में अभियान से जुड़े सदस्यों ने इससे पहले राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भ्रमण भी किया।
उन्होंने राज्यपाल की पहल पर बनाए गए संविधान उद्यान और संविधान संस्कृति से संबंधित वृतचित्र भी देखा। श्री मिश्र ने इस दौरान कहा कि संविधान निर्माता डा. आंबेडकर ने जो संविधान हमें सौंपा वह अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन के संतुलन की सीख देता है। उन्होंने संविधान से जुड़ी संस्कृति की चर्चा करते हुए बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण के साथ कमजोर और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए किए कार्यों का स्मरण करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मिश्र से ‘घूमो जयपुर अभियान’ के सदस्यों ने की मुलाकात
