फगवाड़ा : पंजाब के फगवाड़ा नगर में शनिवार को बैसाखी के दिन नकोदर के समीप शंकर गांव में गुरुद्वारा शहीदां के एक धार्मिक स्थल पर निशान साहिब स्थापित करते समय दो लोगों की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए।
यह हादसा तब हुआ जब लोहे का खंभा (निशान साहब) अचानक बिजली के तारों (हाई टेंशन तार) को छू गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह विर्क ने कहा कि मृतकों की पहचान बूटा सिंह (62) और महिंदर पॉल (43) के रूप में हुई है और दोनों बजूहा गांव के निवासी हैं।
पंजाब : करंट लगने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल
