गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक लाख 88 हजार के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाडा के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस एवं डीएसटी की टीम ने जाली नोटों का असल में प्रयोग करने के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार कर एक लाख 88 हजार 600 रुपये के जाली नोट भी जब्त किये हैं।
पुलिस के अनुसार शनिवार को डीएसटी टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति खुद को छिपाते हुये घूम रहे हैं, जिनके पास नकली नोट होने की पुख्ता सूचना है। ये लोग नकली नोटों को बाजार में असली के रूप में चलाने के लिए आये हुये हैं। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस कलेक्ट्री के पीछे पहुंची, जहां दो व्यक्ति आते दिखे। ये लोग पुलिस जीप एवं जाब्ते को देखकर वापस मुड़े और जाने लगे। संदिग्ध होने से दोनों को पुलिस ने रोका।
पूछताछ की तो इन लोगों ने खुद को आकोदिया, ब्यावर निवासी निरंकुश वैष्णव 29 एवं निरंजन वैष्णव 29 बताया। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक ही सिरियल के 200-200 रुपये के कई नोट मिले, जो जांच में नकली पाये गये। आरोपितों से जब नकली नोटों के संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि अच्छी गुणवत्ता के कागज पर लैपटाप, प्रिंटर स्केनर एवं हरे रंग की लैस की सहायता से वे, स्वंय ही नकली नोट छापने का कार्य करते है। इस तरह इन दोनों युवकों के कब्जे से एक लाख 88 हजार 600 रुपये के जाली नोट मिले, जिन्हें जब्त कर इन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *