गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तराखंड को मोदी ने हमेशा मुख्य धारा में रखा है

मसूरी/देहरादून : जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा देश की मुख्य धारा में रखा है। मोदी ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। नड्डा ने उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत, मसूरी में विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग करते हुए यह बात कही।
नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माला राज्य लक्ष्मी शाह को जिताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री जी ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है। इसके साथ प्रधानमंत्री जी ने राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।
उन्होंने कहा,“प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सख्त फैसला लेते हुए कोरोना काल में सख्त लॉकडाउन लगाया गया और दो महीने के अंदर देश को कोरोन से लड़ने के लिए तैयार किया। मोदी जी ने कहा जान भी है और जहान भी है।” उन्होंने कहा कि हमारे देश में पहले दवाइयां आने में कई कई साल लग जाते थे। परंतु कोरोना के नौ महीने बाद, भारत में दो वैक्सीन बनाई जाती है। 220 करोड़ डबल डोज लगाकर कोरोना से लड़ने हेतु देश तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में दुनियां का सबसे बड़ा और सबसे तेज वैक्सीन प्रोग्राम होता है। आज के भारत ने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई और 48 देशों को मुफ्त में वैक्सीन पहुंचाई।
श्री नड्डा ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग तीन लाख से ज्यादा गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाएं कई किलोमीटर दूर से पानी लाती थी। आज सबके घर में पानी आ रहा है, शौचालय भी बन गए हैं। और बड़े बड़े टैंक भी बने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत, लगभग 55 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा नि:शुल्क प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किन्नर समाज के लोगों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात कही गई है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है। देश में एक लाख करोड़ रुपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में बीते 10 सालों में डबल लेन रोड़, ऑल वेदर रोड, डबल लेन पुल का कुल 13525 कि.मी का निर्माण हुआ है और उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है। बॉर्डर में सड़कों के निर्माण से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *