गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

योल कैंट में चार गाड़ियां जलकर राख, कई लाख का नुकसान

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के धर्मशाला से सटे योल कैंट स्थित नर्सिंग कॉलेज के नजदीक रविवार देर रात करीब दो बजे चार गाड़ियां जलकर राख हो गई। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। करीब सवा तीन बजे धर्मशाला से आई फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थी। आग की इस घटना में 30 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अग्निकांड की चपेट में आई गाड़ियों में वैन व टैक्सी योल के आशीष चंदेल की बताई जा रही है। एक अन्य कार योल के विजय कुमार और चौथी कार चंडीगढ़ की टैक्सी थी। ये सभी जलकर राख हो चुकी हैं। चंडीगढ़ की जिस टैक्सी में ड्राइवर सोया हुआ था, जब उसे जब पता लगा कि उसकी कार में आग लग गई है तो वह अपनी जान बचाकर कार से बाहर आ गया।
इसके बाद उसने पुलिस को इस घटना में सूचना दी। आग लगने के समय तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिसके चलते साथ खड़ी तीन गाड़ियां भी इस आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह से जल कर राख हो गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और चार से पांच अन्य गाड़ियों को जलने से बचाया। उधर, योल पुलिस चौकी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *