गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जलपाईगुड़ी में भाजपा नेताओं की कार से नकदी बरामद

जलपाईगुड़ी : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी क्षेत्र में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश नंदी की कार से 7.75 लाख रुपये समेत नौ लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। रविवार रात जलपाईगुड़ी क्रांति इलाके में नाका चेकिंग के दौरान भाजपा नेता राकेश नंदी की कार से यह रुपया बरामद किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि भाजपा नेता अपने पास मौजूद रुपया का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। राकेश ने पुलिस को बताया कि बरामद रुपये उसके नहीं हैं और यह रुपया भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा बनिक के आदेश पर ले जा रहे थे।
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले जलपाईगुड़ी जिले में पुलिस की नाका चेकिंग चल रही है। श्री नंदी से पूछताछ के बाद पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा बनिक की कार की तलाशी ली। वहां से एक लाख 30 हजार रुपये और बरामद हुआ। जब दीपा बनिक से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने पूरी घटना से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा कि जब्त किए गए रुपये का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था। उस दिन दोनों कारों से कुल नौ लाख पांच हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *