गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रियंका गांधी ने अलवर में किया रोड शो

अलवर : प्रियंका गांधी ने सोमवार को अलवर लोकसभा के प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में शहर में रोड शो किया। रोड शो के लिए प्रियंका गांधी का निर्धारित मार्ग से पहले ही समाप्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि समय अभाव के कारण उनका रोड शो पूरे मार्ग तक नहीं हुआ। पूरे शहर में सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त थे। जगह-जगह पुलिस दल तैनात थे। हर पुलिस अधिकारी को अलग-अलग इलाके में लगाया गया था।

तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था थी। करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारियों के अलावा करीब 200 पुलिस कर्मी तैनात किये गये। इसके अलावा सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात थी। रोड शो के दौरान शहर का रास्ता आमजन के वाहनों के लिए बंद रहा। ये रोड शो करीब डेढ़ किलोमीटर का रहा। जिसमे प्रियंका गांधी सभी का अभिवादन करती नजर आ रही हैं ।
प्रियंका की गाड़ी को पुलिस ने अपने सुरक्षा घेरे में ले रखा था। वह खुले वाहन में थीं, उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार ललित यादव, टीका राम जूली, कांग्रेस के सभी विधायक सहित अनेक नेता मौजूद थे।
रोड शो की शुरुआत कंपनी बाग के समीप शहीद स्मारक से शुरू हुआ, जो मन्नी का बढ़, चर्च रोड, नगर निगम, होप सर्कस, कलाकंद मार्केट, घंटाघर, काशीराम चौराहा, रोड नंबर 2, तक चला। समय के अभाव के कारण इस रोड शो को काशी राम चौराहे से निकलते ही समाप्त कर दिया गया। भगत सिंह सर्किल पर सैकड़ों कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। इस रोड शो में अलवर संसदीय क्षेत्र की आठ विधान सभा क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *