गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मतदाता जागरूकता के लिए महिला शिक्षिकाओं ने निकाली स्कूटी रैली

डीएम ने हरी झंडी दिखा किया रैली को रवाना

सोनभद्र। जिले में लोकसभा चुनाव  अंतिम चरण में 1 जून को होना प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा चुनाव में मतदाताओं को वोट डालने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी तत्क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र महिला संवर्ग के द्वारा महिला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिला शिक्षिकाओं ने स्कूटी रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत स्कूटी रैली को जिलाधिकारी  चंद्रविजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला कलेक्ट्रेट के परिसर से शुरू होकर उरमौरा चौक होते हुए बढ़ौली चौक, सिविल लाइन से होते हुए महिला थाने से बाजार में चलते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के मैदान में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने सभी महिला मतदाताओं, शिक्षिकाओं, रैली प्रतिभागियों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके आगे कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा पर्व है। मतदाताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करें। साथ ही दूसरे मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, डायट प्राचार्य प्रकाश सिंह, बीएसए नवीन कुमार पाठक एवं खंड शिक्षा अधिकारी अशोक सिंह, धनंजय सिंह ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महिला संवर्ग की जिला अध्यक्ष साधना सारंग , जिला उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय, जिला महामंत्री शशिबाला सिंह,  जिला मंत्री मेघा सौनकिया, अनामिका आंचल, ममता सिंह, संध्या, रोली श्रीवास्तव, वर्तिका पटेल, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स , जिला अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शीतल दहलान, उपाध्यक्ष डा.बृजेश कुमार सिंह, महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह, संयुक्त महामंत्री रविकांत सिंह, संगठन मंत्री गणेश पाण्डेय जिला मंत्री देवेंद्र गंगवार, आनन्द देव पाण्डेय , कमलेश विश्वकर्मा ,कमलेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नगवां दिलीप पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ अखिलेश सिंह गुंजन , महिला शिक्षक संघ अध्यक्ष कौशर जहां सिद्दकी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *