रायपुर : छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के पास गुरुवार को गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार अशोका बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ : सीवर लाइन की सफाई करते दो लोगों की मौत
