गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक प्रधान आरक्षक काे बीस हजार रुपयों की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर के अनुसार प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह पालिया को दतिया में रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। वह दतिया जिले के दुरसड़ा थाने में पदस्थ है।
आरोप है कि दतिया निवासी पूरन पटवा नाम के व्यक्ति ने अपने भाई सूरज पटवा के खिलाफ स्थायी वारंट तामील कराने संबंधी मामले में प्रधान आरक्षक से संपर्क किया था। उसने पूरन से आरोपी को कथित सुविधाएं देने के लिए 50 हजार रुपयों की मांग की और 30 हजार रुपयों में बात तय हुयी। दस हजार रुपए आरोपी प्रधान आरक्षक पहले ही ले चुका था और शेष 20 हजार रुपए लेते हुए आज पकड़ा गया। लोकायुक्त पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *