गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन और आरोपी गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर की क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने मीडिया को बताया कि 22 मार्च को फिल्मी अंदाज में अगुवा कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों राहुल कछावा(24) रियाबाड़ी , नागौर , मोहित चौधरी(23) थांवला, नागौर तथा देवराज गुर्जर (21) माकड़वाली, अजमेर को गिरफ्तार कर ‘बापर्दा’ रखा है। उन्होंने बताया मामले में दो आरोपी महेश गुर्जर एवं रामराज गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे न्यायिक अभिरक्षा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *