गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी हिमाचल में दो रैलियाें को करेंगे संबोधित

शिमला : नरेंद्र मोदी हिमाचल में लोकसभा चुनाव के चलते मई माह में दो रैलियाें को संबोधित कर सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी एक रैली मंडी में चाह रही है, दूसरी रैली के लिए पार्टी में मंथन चल रहा है। राज्य में लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए स्थान फाइनल किए जाने हैं।
इस समय मंडी संसदीय सीट हॉट मानी जा रही है। यहां भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट देकर मुकाबला कड़ा कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सात मई को अधिसूचना जारी होनी है। इसके बाद ही लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार रफ्तार पकड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी हिमाचल में चुनावी रैलियां होंगी।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह जानकारी दी। उधर, कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और राजीव शुक्ला की चुनावी रैलियां करवाई जाएंगी। प्रदेश में होने वाले चुनाव में प्रचार का मुख्य जिम्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *