गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

धनखड़ ने दिलाई पांच नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को सदन के पांच नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। राज्यसभा सचिवालय ने यहां बताया कि संसद भवन में सभापति के कक्ष में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों श्री भीम सिंह, श्री परमार जसवंत सिंह सालम सिंह,श्रीमती संगीता, श्री नवीन कुमार‌ और सुधांशु त्रिवेदी को सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपसभापति हरिवंश और राज्यसभा के महासचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *