मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कटरा क्षेत्र में दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला सैफ (19) गुरुवार देर रात अपनी बाईक से विंध्याचल से घर लौट रहा था वहीं दूसरी बाईक से अनिल (19) एवं छोटू रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होकर विंध्याचल की ओर जा रहे थे।
प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित बसही के पास दोनों बाईक आपस में आमने-सामने टकरा गई। जिसमें सैफ अली और अनिल के साथ छोटू भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने सैफ अली और अनिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटू का इलाज किया जा रहा है।
दो बाइकों की भिड़ंत : दो मरे, एक गम्भीर
