गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला आयोग का महिला के साथ दरिंदगी पर नोटिस

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश में एक महिला के साथ दरिंदगी होने पर राज्य पुलिस महानिदेशक को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
महिला आयोग ने शुक्रवार को यहां बताया कि महिला आयाेग इस हिंसक, क्रूर और विभत्स घटना की कड़ी निंदा करता है। रिपोर्ट के अनुसार 23 वर्षीय एक महिला के साथ लगातार दुष्कर्म किया गया और उसके होंटो को गाेंद से चिपका दिया गया। महिला को एक महीने तक एक कमरें में बंद रखा गया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।
महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को लिखे एक पत्र में इस मामले पर तुरंत, तीव्र और निर्णायक कार्रवाई करने काे कहा है। पत्र में कहा गया है कि इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट, प्राथमिकी और चिकित्सकीय रिपोर्ट तीन दिन के भीतर आयोग को भेजी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *