गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लौटी तेजी

मुंबई : विश्व बाजार के कमजोर रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर नीचे भाव पर वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और धातु समेत नौ समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार पिछले लगातार चार दिन की गिरावट से उबरकर आज तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 599.34 अंक अर्थात 0.83 प्रतिशत की छलांग लगाकर 73,088.33 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 151.15 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 22,147.00 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। इससे बीएसई का मिडकैप 0.39 प्रतिशत गिरकर 40,004.52 अंक और स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत फिसलकर 45,433.79 अंक रह गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3903 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2073 में गिरावट जबकि 1717 में तेजी रही वहीं 113 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 30 कंपनियों में लिवाली जबकि 19 में बिकवाली हुई जबकि एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के नौ समहों में तेजी का रुख़ रहा। इससे कमोडिटीज 0.54, सीडी 0.31, एफएमसीजी 0.45, वित्तीय सेवाएं 0.83, ऑटो 0.29, बैंकिंग 1.02, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.78, धातु 0.85 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.10 प्रतिशत मजबूत रहे।
इजराइल के ईरान पर मिसाइल हमला करने के बाद भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका में विश्व बाज़ार गिर गया। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.61, जर्मनी का डैक्स 0.71, जापान का निक्केई 2.66, हांगकांग का हैंगसेंग 0.99, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.63 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.29 प्रतिशत टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *