गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राहुल का 21 अप्रैल को सतना में जनसभा

सतना : राहुल गांधी 21 अप्रैल को प्रदेश के सतना में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा 21 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र सतना और दमोह के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी सतना पहुंचेंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
श्री पटवारी, श्री यादव व श्री तन्खा 21 अप्रैल को दोपहर 1 बजे सतना से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे खजुराहो पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दमोह लोकसभा क्षेत्र के कुण्डलपुर दोपहर 2.30 बजे पहुंचकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेताद्वय दोपहर 3 बजे कुण्डलपुर से रवाना होरक दोपहर 3.30 बजे जबेरा विधानसभा क्षेत्र के तेंदूखेड़ा पहुंचकर वहां कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नेताद्वय उसी दिन अपरान्ह 4.30 बजे तेंदूखेड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *