गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र प्रदेश में मां ने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या

कडप्पा : आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के गैलीवीडु गांव में शनिवार को एक युवती ने अपने तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आज तड़के गांधीमडुगु सिंचाई टैंक में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को धक्का दिया और बाद में खुद टैंक में कूद गई।
मृतकों की पहचान नागमणि (30), नव्याश्री (10), दिनेश (06) और जाहन्वी (03) के रूप में हुई है और पुलिस ने शवों को सिंचाई टैंक से बाहर निकला है। नागमणि का परिवार चिलकुरीपेट गांव का रहने वाला था।
परिजनों ने बताया कि नागमणि का पति विक्रम से किसी बात काे लेकर कल रात झगड़ा हुआ था और वह गुस्से में बच्चों को लेकर घर से निकल गयी और आज सुबह उसने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और इस सिलसिले में पूछताछ के लिये विक्रम को पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *