गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीतारमण के बयान पर कांग्रेस की तीखी टिप्पणी

नई दिल्ली : निर्मला सीतारमण के चुनाव में जीतने के बाद सरकार बनने पर चुनावी बांड योजना जारी रखने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता से लूट की अपनी योजना को जारी रखना चाहती है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने यहां जारी एक बयान में कहा “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यदि भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह इलेक्टोरल बांड वापस लाएगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुए अवैध घोषित कर दिया है। हम जानते हैं कि भाजपा ने पे-पीएम घोटाले में जनता के 4 लाख करोड़ रुपए रुपए लूटे हैं। वे इस लूट को जारी रखना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा “पे पीएम के चार तरीकों को याद कीजिए- प्रीपेड रिश्वत- चंदा दो,धंधा लो; पोस्टपेड रिश्वत-ठेका दो,रिश्वत लो; प्री-पेड और पोस्ट-पेड रिश्वत का कॉस्ट कुल मिलाकर: 3.8 लाख करोड़ रुपए। पोस्ट रेड रिश्वत – हफ़्ता वसूली, रेड के बाद रिश्वत का कॉस्ट 1,853 करोड़ रुपए, फ़र्ज़ी कंपनियां – मनी लॉन्ड्रिंग, फ़र्ज़ी कंपनियों का कॉस्ट-419 करोड़ रुपए।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा “सोचिए, यदि वे जीतते हैं और इलेक्टोरल बांड को फिर से बहाल करते हैं, तो इस बार वे कितना लूटेंगे। हमारे जीवनकाल में भारत का यह सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। शुक्र है कि यह भ्रष्ट ब्रिगेड सत्ता से बाहर जा रहा है ज़मीनी रिपोर्ट्स से ऐसा बिल्कुल स्पष्ट रूप से नज़र आ रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *