मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मोटर साइकिल की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय मोटर सायकिल चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात चोरी की गईं मोटर सायकिल बरामद की हैं। इस मामले में शेलेन्द्र राजावत और अनिल गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चौरी की गईं सात मोटर सायकिल बरामद कीं। पुलिस के अनुसार बरामद मोटर सायकिल चार मध्यप्रदेश, दो उत्तरप्रदेश और एक राजस्थान से पास होना बताया गया है।
