गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

मुंबई : विदेशी बाजार के सकारात्मक रुझान की बदौलत स्थानीय स्तर पर दूरसंचार, रियल्टी, टेक और यूटिलिटीज समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 89.83 अंक चढ़कर 73,738.45 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.60 अंक मजबूत होकर 22,368.00 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.52 प्रतिशत उछलकर 40,584.17 अंक और स्मॉलकैप 1.05 प्रतिशत की छलांग लगाकर 46,492.21 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3934 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2338 में लिवाली जबकि 1475 में बिकवाली हुई वहीं 121 में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की 24 कंपनियां हरे जबकि 25 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 16 समूहों में तेजी रही। इससे दूरसंचार 4.27, रियल्टी 2.42, टेक 1.23, यूटिलिटीज 0.95, कमोडिटीज 0.52, सीडी 0.77, एएफएमसीजी 0.80, वित्तीय सेवाएं 0.16, इंडस्ट्रियल्स 0.55, आईटी 0.42, ऑटो 0.48, बैंकिंग 0.18, कैपिटल गुड्स 0.16, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.82, पावर 0.56 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.20 प्रतिशत मजबूत रहे।
विश्व बाजार का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35, जर्मनी का डैक्स 0.81, जापान का निक्केई 0.30, हांगकांग का हैंगसेंग 1.92 प्रतिशत चढ़ गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.74 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *