गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस थाना-शाहदरा के हेड कांस्टेबल और अन्य अज्ञात के खिलाफ एक शिकायत पर मामला दर्ज किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार हेड कांस्टेबल ने उसके घर के निर्बाध निर्माण की अनुमति देने के लिये शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद वह 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया था। सीबीआई ने इस मामले पर कार्यवाई करने के लिये एक जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के ठिकानों पर तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *