गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंकों की तेजी ने बाजार को दी उड़ान

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एक्सिस बैंक और एसबीआई समेत 22 दिग्गज कंपनियों की करीब छह प्रतिशत तक की तेजी से आज शेयर बाजार ने उड़ान भरी। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 486.50 अंक अर्थात 0.66 प्रतिशत की छलांग लगाकर 74,339.44 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 167.95 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की उड़ान भरकर 22,570.35 अंक हो गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत मजबूत होकर 41,247.11 अंक और स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत उछलकर 47,112.78 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई में कुल 3934 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2076 में लिवाली जबकि 1718 में बिकवाली हुई वहीं 140 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 40 कंपनियों के शेयर मजबूत रहे जबकि 10 ने नुकसान उठाया।
बीएसई में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की 0.45 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.68, सीडी 0.22, ऊर्जा 0.87, एफएमसीजी 0.75, वित्तीय सेवाएं 0.69, हेल्थकेयर 0.97, इंडस्ट्रियल्स 0.86, आईटी 0.32, दूरसंचार 0.41, यूटिलिटीज 0.90, ऑटो 0.91, बैंकिंग 0.71, कैपिटल गुड्स 0.87, धातु 1.16, तेल एवं गैस 0.88, पावर 0.94, टेक 0.40 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.71 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.62, हांगकांग का हैंगसेंग 0.48 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.27 प्रतिशत उछल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.61, जापान का निक्केई 2.16 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.76 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *