गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रुपया नौ पैसे लुढ़का

मुंबई : शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच आयातकों एवं बैंकरों की लिवाली के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे लुढ़ककर 83.37 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.28 रुपये प्रति डॉलर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया चार पैसे गिरकर 83.32 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने से 83.38 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली से समर्थन पाकर यह 83.31 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 83.28 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में नौ पैसे लुढ़ककर 83.37 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *