गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

देहरादून : पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
धामी ने उत्तराखंड तथा हिमाचल के मध्य आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर, नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप के प्रेसिडेंट पंकज भारद्वाज, सेकेट्री चिरतानजी नेगी, अमित भाटिया, आशीष नेगी, डॉ. वरुण प्रताप सिंह, प्रियांक शर्मा, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *