गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सोना‌ – चांदी में जोरदार गिरावट

इंदौर : सप्ताहांत सोना तथा चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1800 रुपये तथा चांदी 2000 रुपये सस्ती बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 74700 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 72900 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 82000 रुपये पर हुई वहीं शनिवार के दिन 80000 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 74700 नीचे में 72800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 82000 तथा नीचे 79900 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 2337 डॉलर तथा चांदी 2720 सेन्ट प्रति औंस बिकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *