गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस-ट्रक की भिड़ंत : छह की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले की सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर सवारियो से भरी बस और सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से घायलों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया।

वहीं मृतकों को मुख्य मार्ग से हटाकर मोर्चरी उन्नाव भिजवाया गया। सीएचसी सफीपुर में डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायलों को कानपुर के लिए रेफर किया है। हादसा सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जमल्दीपुर गांव के पास हरदोई उन्नाव मार्ग पर हुआ है।
सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला के अनुसार जमल्दीपुर गांव के पास हुए हादसे में 6 की मौत की पुष्टि हुई है, 20 लोग घायल है जिन्हे उपचार के लिए सीएचसी से कानपुर और उन्नाव जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमे से 11 गंभीर घायलों को कानपुर और 9 को जिला अस्पताल भेजा गया है। कुछ आंशिक रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान कराई जा रही है। इस हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से भाग गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *