गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस के देश-प्रदेश में बदतर हालात

भोपाल : मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि इस घटनाक्रम से पता चलता है कि कांग्रेस के देश और प्रदेश में कितने बदतर हालत हैं।
श्री शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के देश और प्रदेश में इतने बदतर हालात हैं कि स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर में उनका कांग्रेस प्रत्याशी नाम वापस ले लेता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सुनने में आया है कि कांग्रेस के प्रत्याशी रहे श्री कांति ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हैं। मध्यप्रदेश में इस बार सभी 29 सीटें भाजपा के पास आएंगी, साथ ही देश में भी भाजपा 400 पार पहुंचेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष इंदौर के राऊ से विधायक रहे हैं। वे इंदौर जिले के ही निवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *