गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डकैती की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

चूरू : राजस्थान में चूरू जिले में सरदारशहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रीको इलाके में सुनसान जगह पर डकैती की योजना बना रहे दो आदतन अपराधियों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि बदमाशों के डकैती की योजना बनाये जाने की आसूचना प्राप्त होने पर रीको एरिया से पुलिस ने हनुमान नाथ उर्फ गोपीनाथ (23) निवासी वार्ड नंबर 3 सुजानगढ़, फारुक उर्फ मिठिया (24) निवासी जसरासर थाना रतन नगर, धर्मेंद्र जाट (31) निवासी जलालसर थाना सदर फतेहपुर सीकर, विकास जाट (22) निवासी वार्ड नंबर 25 कस्बा सरदारशहर एवं महेश कुमार (29) निवासी जालेउ थाना सदर फतेहपुर सीकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध हथियार एक अवैध पिस्टल मय दो कारतूस, दो बांस के डंडे, मिर्च पाउडर व एक सेंट्रो कार जब्त की है।
गिरफ्तार बदमाशों ने संगठित रूप से अपनी एक गैंग बना रखी है। इनके विरुद्ध अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में काफी मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *