गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार गिरा

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आईटी, धातु, तेल एवं गैस और टेक समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार पिछले दिवस की तेजी गंवाकर आज गिरावट पर रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 188.50 अंक टूटकर 74,482.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 38.55 अंक उतरकर 22,604.85 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में हुई लिवाली ने बाजार को संभाला। इससे बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,121.40 और स्मॉलकेप 0.10 प्रतिशत चढ़कर 47,315.93 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3950 कंपनियों के शेयरों मे कारोबार हुआ, जिनमें से 1995 में गिरावट जबकि 1822 में तेजी रही वहीं 133 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 25 कंपनियां लाल जबकि 24 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई के 12 समूहों पर बिकवाली का दबाव रहा। इससे कमोडिटीज 0.56, ऊर्जा 0.49, एफएमसीजी 0.20, हेल्थकेयर 0.44, आईटी 0.98, दूरसंचार 0.33, बैंकिंग 0.15, कैपिटल गुड्स 0.33, धातु 0.85, तेल एवं गैस 0.85, टेक 0.98 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.09 प्रतिशत कमजोर रहे।
विदेशी बाजारों का रुझान मिश्रित रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जापान का निक्केई 1.24, हांगकांग का हैंगसेंग 0.09 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.17 प्रतिशत उछल गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.39 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत की गिरावट पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *