गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडीजीन का आईपीओ छह मई को खुलेगा

अहमदाबाद : इंडेजीन लिमिटेड ने का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) छह मई को खुलेगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए छह मई सोमवार खुलेगा और बोली/प्रस्ताव समापन तिथि आठ मई बुधवार होगी। एंकर निवेशक बोली की तारीख बोली/प्रस्ताव खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले है यानी तीन मई शुक्रवार है।

ऑफर का प्राइस बैंड 430 रुपए प्रति इक्विटी शेयर से 452 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 33 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 33 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। इस ऑफर में 760 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू और 23,932,732 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *