गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छत्तीसगढ़ में किसान की हत्या

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सेलर गांव में एक किसान पर अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग किसान मंगलवार की शाम अपनी खेत की फसल देखने गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए रात में खेत पहुंचे, तब उसकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी।
जमीन विवाद के चलते किसान की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर पिता की हत्या के संदेह में बेटे दीपक साहू की तलाश कर रही है। घटना सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर का निवासी कुशल प्रसाद साहू(65) पिता भगतराम साहू खेती किसानी करता था। वहअपनी खेत में बोर कराकर डबल फसल उगा रहा है।

मंगलवार की शाम वह अपनी खेत में फसल देखने गया था, जिसके बाद वह रात तक घर नहीं लौटा। इस पर खाना खाने के समय उसके परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत गए। जहां पंप हाउस के पास खेत में उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी। परिजन ने गांव वालों के साथ ही पुलिस को हत्या की जानकारी दी। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *