श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने बुधवार को अगले 24 घंटों के दौरान मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के ऊंची चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने कहा अगले 24 घंटों में गंदेरबल जिले में 2700 मीटर से ऊपर “मध्यम स्तर का खतरा” बना हुआ है और हिमस्खलन हो सकता है। उन्होंने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और अगले आदेश तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ दिनों के दौरान व्यापक स्तर पर लगातार मूसलाधार बारिश और हिमपात हुआ है। जिसको देखते हुए प्राधिकरण को लोगों के लिए एहतियात के तौर पर ताजा हिमस्खलन की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से किसी भी आपात स्थिति के मद्देनजर मदद के लिए 112 नंबर डायल करने को कहा है, ताकि अधिकारी समय पर पहुंच कर उनकी मदद कर सकें।
जेकेडीएमए ने जारी की गंदेरबल में हिमस्खलन की चेतावनी
