गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले की सन एनएक्सटी के साथ साझेदारी

नई दिल्ली : संचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने आज घोषणा की कि पचास लाख से अधिक पेड सब्‍सक्राइबरों के साथ भारत की सबसे तेजी से बढ़ती ओटीटी एग्रीगेटर सर्विस एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले ने सन एनएक्सटी के साथ साझेदारी की है, जो एक प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका स्वामित्व और संचालन सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड के पास है।
कंपनी ने आज यहां कहा कि एयरटेल एक्सस्ट्रीम के ग्राहक अब सन एनएक्सटी की 50,000 घंटे से अधिक के कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं जिसमें तमिल से लेकर तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बांग्ला और मराठी तक कई भाषाओं में ब्लॉकबस्टर फिल्में, खास सीरीज़, टीवी शो, लाइव टीवी, बच्चों की कार्यक्रम और भी बहुत कुछ शामिल है। एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर यूज़र 23 कंटेंट ऐप से कंटेंट का आनंद उठा सकते हैं, जो इसे भारत में एक ही ऐप पर मौजूद ओटीटी कंटेंट के सबसे बड़े समूहों में से एक बना रहा है।

यह हर एक यूज़र के लिए सिंगल ऐप, सिंगल सब्‍सक्रिप्‍शन, सिंगल साइन-इन, एकीकृत कंटेंट खोज और एआई संचालित वैयक्तिकृत क्यूरेशन की अनूठी सुविधाएं भी प्रदान करता है, साथ ही यूज़र ऐप या वेब के माध्यम से और बड़ी स्क्रीन पर मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप सहित सभी डिवाइसों पर एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले को एक्‍सेस कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *