गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ होगा

बरेली : अखिलेश यादव ने कहा है कि दिल्ली में इंडिया समूह की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ किया जायेगा।आंवला लोकसभा क्षेत्र के देवचरा में चुनावी सभा संबोधित करते हुये गुरुवार को उन्होने कहा कि सपा -कांग्रेस के इंडी गठबंधन की सरकार आती है तो वह किसानों का कर्ज माफ़ कर देंगे। भाजपा ने देश के उद्योगपतियों का कर्ज माफ़ कर दिया। सरकार किसानों के कर्ज को भी माफ़ कर सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
उन्होंने अग्निवीर मामले पर भी भाजपा की खिंचाई करते कहा कि पहले पूरे जीवन की फ़ौज की नौकरी मिलती थी। युवा फौज की नौकरी के लिए वर्षों तैयारी करता था। लेकिन इस सरकार ने फ़ौज की नौकरी चार साल की कर दी। जब उनकी सरकार आएगी तो अग्निवीर की नौकरी को समाप्त कर दिया जाएगा।
अखिलेश ने किसानों को साधते हुए कहा कि यही सरकार किसानों के खिलाफ तीन काले कानून लाई थी जिसके विरोध में किसानों ने लड़ाई लड़ी इसके बाद कहीं तीनों काळा कानून वापस हुए थे। क्या ऐसे ही किसानों की आय दोगुनी होगी। अखिलेश ने प्रथम और दूसरे चरण में हुए मतदान को लेकर कहा कि इन दोनों चरणों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। यहां एक सीट नहीं मिलने जा रही है। यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है।
उन्होने कहा 400 सीटें जीतने का नारा देने वाले भाजपा के लोगों की भाषा -भाषण बदल गये है। यह अब दूसरे चरण के बाद अपना नारा भूल गए है। अब तो जनता कह रही है 4 सौ हार। सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव ने देवचरा में हुई जनसभा में आंवला सीट से चुनाव लड़ रहे नीरज मौर्य के लिए वोट मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *