गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब में आइस और हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ एक खुफिया अभियान में, सीआई अमृतसर ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और चार किलोग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और एक किलोग्राम हेरोइन जब्त की। डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित तस्कर ने मादक पदार्थ पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और गिरफ्तार किए गए तस्कर के संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *