गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब में जालंधर के पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस कमिश्नरेट ने कई चोरी और स्नैचिंग में शामिल एक कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पांच को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी और 10 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि अपराधी सनी, सागर सिंह उर्फ गामा, अमरजीत सिंह उर्फ विक्की, विक्रम सिंह उर्फ विक्की और रवि चोरी के कई मामलों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि इन अपराधियों ने अपनी मोटरसाइकिल, एक स्पलेंडर और एक बिना नंबर की एक्टिवा का उपयोग करके प्रवासियों से मोबाइल फोन और पर्स छीन लिये थे।
श्री शर्मा ने कहा कि खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस दल ने इन पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 मोबाइल फोन बरामद किये। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जांच के दौरान अमरजीत सिंह उर्फ विक्की और सागर सिंह उर्फ गामा ने कबूल किया कि उन्होंने मनोज कुमार पुत्र धर्म राज निवासी कहन दास नगर, बस्ती बावा खेल जालंधर से तीन हजार रुपये और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छीन ली थी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि सन्नी के खिलाफ चार, सागर सिंह उर्फ गामा के खिलाफ दो और अमरजीत सिंह उर्फ विक्की के खिलाफ दो मामले पहले से ही लंबित हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *