गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ आठ मई को खुलेगा

अहमदाबाद : आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आठ मई को खुलेगा। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा है कि का कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिये आठ मई को बुधवार को खुलेगा और 10 मई शुक्रवार को बंद होगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख सात मई मंगलवार होगी। दस रुपये प्रत्येक की फेस वैल्यू
के साथ प्राइस बैंड 300 रुपये से 315 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 47 इक्विटी शेयरों के लिये और उसके बाद 47 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगा सकते हैं। इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग में 1000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू और बीसीपी टॉपको वीआईआई पीटीई लिमिटेड द्वारा ऑफर फॉर सेल में 2000 करोड़ रुपए तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है। कंपनी फ्रेश इश्यू से शुद्ध आय का उपयोग आगे की उधार देने के लिये भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिये करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *