मुंबई : अमेरिका में इस वर्ष अप्रैल में रोजगार की वृद्धि दर सुस्त रहने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सात पैसे मजबूत होकर 83.40 रुपये प्रति डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.47 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरूआती कारोबार में रुपया आठ पैसे उछलकर 83.39 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान तेल आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली से समर्थन पाकर 83.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.46 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 83.47 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले सात पैसे मजबूत होकर 83.40 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
रुपया सात पैसे मजबूत
