गुना : मध्यप्रदेश के गुना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतेन्द्र सिंह ने 09 बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक गुना से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लोक शांति एवं जन सुरक्षा को देखते हुए कल यह कार्रवाई की है। उन्होंने आदतन अपराधी जसवंत जाट निवासी रसीद कॉलोनी थाना कैन्ट, भीमा यादव उर्फ संजीव थाना कैन्ट एवं अभिषेक उर्फ अभि लोधी थाना आरोन को एक वर्ष के लिये तथा देवेन्द्र सिंह राजपूत रूसल्लीखुर्द थाना आरोन, योगेश अनोटिया निवासी कर्नलगंज थाना कोतवाली गुना, दिलीप राठौर निवासी शुक्ला कॉलोनी गुना, शिवम ठाकुर निवासी उपरेटी मोहल्ला राघौगढ़, चन्दू उर्फ चंदभान यादव निवासी ग्राम सावतखेडी थाना राघौगढ, आरिज खाँ थाना आरोन को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत छह माह के लिये जिलाबदर करने के आदेश जारी किये हैं। यह सभी बदमाश जिलाबदर अवधि में गुना जिले और आस पास के जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर रहेंगे।
