गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : 15 लोग घायल, सात गंभीर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर से रायपुर के बीच रतनपुर के बीएलटी कालेज के पास हुए हादसे में तेज रफ्तार बस ने खड़ी हाईवा को मारी टक्कर जिससे 15 लोग घायल हो गये जिनमें सात की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रॉयल ट्रेवर्ल्स की बस क्रमांक शुक्रवार की रात अंबिकापुर से निकली थी। बस में लभगभ 30 यात्री सवार थे। यहां रतनपुर के बीएलटी कालेज के पास हाईवे के किनारे ट्रेलर खड़ी थी।

अचानक तेज रफ्तार बस के ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मार दी। घटना शुक्रवार को देर रात दो बजे के करीब की है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के ट्रक ड्राइवर और अन्य लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले। सभी घायलों को रतनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ड्राइवर बस को छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *