मलप्पुरम : केरल के कोच्चि में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तनूर थाने मेंं अगस्त 2023 में थमीर जिफ़री की कथित तौर पर हिरासत में हुयी मौत के मामले में शनिवार को चार पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया। जो जिला एंटी-नारकोटिक्स स्पेशल एक्शन फोर्स के सदस्य हैं।
गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में तनूर थाना के वरिष्ठ नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) जिनेश, परप्पनगाडी थाने के (सीपीओ) एल्बिन ऑगस्टीन, कल्पाकांचेरी थाने के (सीपीओ) अभिमन्यु और थिरुरंगडी थाने के (सीपीओ) विपिन शामिल हैं। सीपीओ एल्बिन को नींदुकारा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि अभिमन्यु को तनूर के पास तमारकुलम से और जिनेश और विपिन को वल्लिकुन्नु से गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई, 2023 को डीएएनएसएफ की टीम ने थेनजिपालम के पास चेलारी से छह युवकों को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए आरोपियों को तनूर थाने लायी थी। इसके बाद 01 अगस्त, 2023 को थमीर जिफ़री (30) के गिरने से उसकी मृत्यु हो गई और शव परीक्षण रिपोर्ट में उनके शरीर पर 21 घावों का उल्लेख किया गया।
अपराध शाखा पुलिस ने मामले की जांच की और इस मामले में आठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। बाद में, थमीर जिफिल के भाई हैरिस जिफरी ने केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और इसके बाद इस मामले की सीबीआई जांच हुई। आज सीबीाई ने आरोपी पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस हिरासत में मौत मामले में चार पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
