गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान में पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये। पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार आतंकवादियों ने शहर के सिब्बी रोड के पास एक पुलिस गश्ती वाहन पर हमला किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मौके पर ही मारा गया। शेष तीन आतंकवादी एक इमारत में घुस गये।
सीटीडी ने बताया कि पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और इमारत में प्रवेश करने से पहले अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया। पुलिसकर्मियों ने बाद में इमारत में घुसकर शेष आतंकवादियों को भी मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *