गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता ली

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना से कांग्रेस विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे ने आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में राहतगढ़ में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।
सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे डॉ यादव ने श्रीमती सप्रे को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेता और विधायक भी मौजूद थे। डॉ यादव ने चुनावी सभा को भी संबोधित किया। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में श्रीमती सप्रे ने बीना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *