दुर्ग : छत्तीसगढ़ के भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में रविवार को हुए हादसे में तीन श्रमिक झुलस गए। घायलों को भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत बिगड़ते देख सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल के बर्न यूनिट में तीनों का इलाज जारी है।
नंदिनी थाने की पुलिस टीम हादसे की जांच पड़ताल में जुटी है। खदान में माउंट ड्रिलिंग मशीन में डीजल फीलिंग के वक्त अचानक गर्म डीजल ड्राइवर समेत तीन श्रमिकों पर गिर गया, जिसे तीनों बुरी तरह झुलस गए। नंदनी थाना टीआई ने बताया कि इस हादसे में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने बताया कि लगातार पत्थर में ड्रिलिंग की वजह से मशीन गर्म हो चुकी थी और इसी दौरान उसमें डीजल भरा जा रहा था। गर्म होने के वजह से डीजल डालते ही टैंक से डीजल छिटक गया, जिससे, तीन लोग झुलस गए।
भिलाई में पत्थर खदान हादसे में तीन श्रमिक झुलसे
