गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर शिवपाल ने प्रशासन को दी चेतावनी

बदायूं : शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को बदायूं में चुनाव प्रेक्षक से मिलकर पुलिस प्रशासन की निष्पक्षकता पर सवाल उठाये। शिवपाल सिंह ने आज चुनाव आयोग और निरीक्षक को तीसरी बार शिकायत कराते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष चुनाव होता है तो समाजवादी पार्टी जीत रही है विपक्षी लोगों में इसी बात को लेकर बौखलाहट है और वह प्रशासन और पुलिस का सहारा लेकर ऐसी हरकतें कर रहे हैंl
बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें एक प्रार्थना पत्र दिया है। बदायूं के एसपी भी मौजूद थे। शिवपाल सिंह यादव के प्रार्थना पत्र पर जांच कराई जाएगी और उनको आश्वासन दिया गया है कि किसी भी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ भेदभाव और उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *