गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अमृतसर में दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के जिला अमृतसर से दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर ड्रोन की मौजूदगी के संबंध में बीएसएफ खुफिया विंग द्वारा सूचना के आधार पर, संदिग्ध क्षेत्रों में बीएसएफ जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान सैनिकों ने अमृतसर जिले के गांव हरदो रतन के एक परित्यक्त घर के आंगन से एक चीन निर्मित डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके ड्रोन बरामद किया। सैनिकों ने दूसरा चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन गांव नेस्था से सटे एक कटे हुए खेत से बरामद किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *