गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइकें भी फूंकी

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चुरेब चौराहे के समीप जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक के सिर पर डंडे से मारा और फिर बायें पैर में गोली मार दी। इसके बाद उक्त लोगों ने दो बाइकों को भी फूंक दिया।
सीओ सदर ब्रजेश सिंह ने बताया थाना कोतवाली खलीलाबाद के भाटपार निवासी इरशाद पुत्र कमालुद्दीन ने मुन्नू सिंह सैंथवार से करीब 2 साल पूर्व एक बिस्वा जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन की पैमाइश 5 मई 2024 को कराई गई। सोमवार को जमीन के चिह्नांकन के लिए इरशाद अपनी पल्सर बाइक से जा रहा था। चुरेब चौराहे से आगे पहुंचा था कि कुछ युवकों ने आकर उसे रोक लिया और सिर पर डण्डा से वार कर घायल कर दिया।

जब इरशाद जान बचाकर भागने लगा तो एक ने इरशाद के पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद इरशाद सड़क पर गिर गया। उसके बाद उक्त युवकों ने इरशाद और एक अन्य की बाइक को फूंक दिया। इस दौरान कुछ भीड़ एकत्रित होने लगी तो उक्त लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *